सरकारों से सवाल

पहले तो हर मौत पर बवाल था
छोटी बड़ी सरकारों से सवाल था


कोरोना पर जो हंगामा बरपा था
वो सब मीडिया का ही कमाल था

300 वाले सब चुपके से चुप है
लाखों पे भी अब नहीं कोई दुख है

अब ये समाज कुछ भी न समझेगा
सभ्यता सारी अब असभ्य सचमुच है

जांच पड़ताल पर हड़ताल है
सब स्याह सियासत कमाल है !!

प्रजातन्त्र जनमानस के मन में
गणतंत्र की मीडिया दलाल है !!

सोशल मीडिया के कलमकारों
तुम बताओ तुम्हारा क्या हाल है !!

सोचो जरा ये, मेरी खामोशी पर
तुम्हारी वाल पे कितना बवाल है !!

-

तनवीर आलम 





👉🏻 SUBSCRIBE to Digi Adda Studios® – https://bit.ly/38Sy76b Song – Bhaageedar Banaya Hai (भागीदार बनाया है) Singer – Shahbaz Siddiqui Lyrics – Tanveer Alam Music – Shahbaz Siddiqui Produced by Tanveer Alam Label – Digi Adda Studios®

About us

Digi Adda Studios is a multimedia production company with a primary focus on music publication. They offer a range of services including mus...